फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंगिक भेदभाव को लेकर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

Sat, 24 Jan 2015 12:22 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पुराने जिला अस्पताल सभागार में लैंगिक भेदभाव और अल्ट्रा सोनोग्राफिक के फायदे और नुकसान विषय पर जनपद स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तक्षशिला पब्लिक स्कूल की छात्रा राशि दीक्षित ने प्रथम, श्रेया ज्ञानी ने द्वितीय और डान एंड डोना स्कूल की महिमा कौशल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज स्तरीय प्रतियोगिता में संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज के गौरी प्रतीक ने प्रथम, उत्सव दूबे ने द्वितीय और अलोक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार आर्य महिला इंटर कॉलेज की गरिमा शर्मा ने प्रथम, साक्षी सिंह ने द्वितीय और काजल सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज से निधि आरजू ने प्रथम, शैला खान ने द्वितीय और देववाश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डान एंड डोना से महिमा कौशल ने प्रथम, ललित हरि मिश्रा ने द्वितीय और रिया अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तक्षशिला पब्लिक स्कूल से फिजा खान ने प्रथम रिया बयानी ने द्वितीय, शिवांगी वर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षा करते हुए एसीएमओ डॉ.डीके सोनकर ने कहा कि बेटी बचाओ मुहिम के तहत जन जागरूता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटी-बेटा एक समान हैं। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता, उपकार मदर टेरसा संस्था के सचिव डॉ. एसपी कौशल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सूचना अधिकारी राजेश भटनागर ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें