फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साढ़े छह हजार शिक्षकों के शैक्षिक दस्तावेज तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति संबंधी अभिलेखों का सत्यापन कराया जाएगा। न्यायालय के निर्देश के बाद बीएसए ने जिले के करीब साढ़े छह हजार शिक्षकों का डाटा और दस्तावेज तलब किए हैं। यह डाटा परिषद को भेजा जाएगा। इसके बाद एसटीएफ अपने स्तर से अभिलेखों की जांच करेगी। दस्तावेज मांगे जाने से शिक्षकों में खलबली है।
विज्ञापन

अनियमितता और फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों के खिलाफ न्यायालय में रिट दायर की गई थी। इस पर न्यायालय ने शिक्षकों के अभिलेखों की जांच के निर्देश दिए हैं। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र के साथ शैक्षिक और प्रशिक्षण संबंधी दस्तावेजों की प्रतियां जमा करनी होंगी।
इसके अलावा नियुक्ति के समय शिक्षक पद के लिए जरूरी अन्य योग्यताओं से जुड़े अभिलेख भी देने होंगे। बीएसए ने बताया कि शिक्षकों को तीन दिन के अंदर ये दस्तावेज संबंधित बीआरसी पर जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें