फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर क्षेत्र के साथ जैतीपुर क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार संभाले बेसिक शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार सक्सेना को डीएम इंद्र विक्रम सिंह की शिकायत पर शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया है। जिला बेेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने उन्हें शुक्रवार को निलंबन आदेश प्राप्त कराने के साथ उनके स्थान पर भावलखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी ईश्वरकांत मिश्रा को नगर क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
विज्ञापन

निलंबन अवधि में अनुज को लखनऊ स्थित मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि गत वर्ष मार्च में डीएम ने जांच के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी के स्तर से कार्य और दायित्वों के प्रति लापरवाह होने के साथ कुछ वित्तीय अनियमितताओं में दोषी पाया था। इसी आधार पर डीएम के स्तर से शासन को उचित कार्रवाई की संस्तुति सहित पत्र भेजा गया था। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के आदेश गत जून माह मेें हो गए, लेकिन उस पर क्रियान्वयन अब किया गया है।
निलंबन आदेश मेें शिक्षा निदेशक ने उप्र सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम-4 के तहत कार्रवाई का उल्लेख करने के साथ इस मामले में लखनऊ स्थित डायट के प्राचार्य को पदेन जांच अधिकारी नामित किया है। बीएसए ने बताया कि कटरा खुदागंज क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी शत्रुघन सिंह सरोज को जैतीपुर क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें