शाहजहांपुर। ट्रेन चालकों और सहायकों को 30 जनवरी को सुबह 10:50 से 11:05 बजे तक हॉर्न नहीं बजाने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश पुस्तिका, सूचना पटल तथा व्हाट्सएप के जरिए भी यह सूचना सभी को दे दी गई है। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि शनिवार को शहीद दिवस मनाया जाएगा, जिसके चलते रक्षा मंत्रालय की ओर से इस तरह का आदेश जारी किया गया है। शहीद दिवस पर 15 मिनट के लिए शांति बनाए रखी जाएगी। संवाद