फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्कूलों से मानदेय लेने वाला शिक्षामित्र पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिक्षकों के बाद जिले में एक शिक्षामित्र के फर्जीबाड़ा करने का मामला सामने आया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी शिक्षामित्र दो स्कूलों से मानदेय ले रहा था। सूत्रों के मुताबिक जांच की भनक लगते ही शिक्षामित्र ने अतिरिक्त लिया मानदेय विभाग को लौटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल शिक्षामित्र के खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिक्षामित्र ददरौल और कलान स्कूल से मानदेय ले रहा था। शिक्षामित्र के दो स्कूलों से मानदेय लेने का मामला प्रकाश में आते ही बीएसए ने जांच शुरू कर दी। अपने खिलाफ जांच होने की भनक लगते ही शिक्षामित्र ने कार्रवाई के डर से तत्काल अधिकारी से संपर्क किया और डबल लिए गए मानदेय को वापस करने का आग्रह किया। इस संबंध में बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि शिक्षामित्र ने फिलहाल डेढ़ लाख रुपया जमा कर दिया है। अभी जांच चल रही है।
बता दें कि जिले में पिछले माह से परिषदीय विद्यालयों में फर्जी शिक्षकों की तलाश जोर शोर से चल रही है। जांच अभियान में 20 से अधिक शिक्षक बीएड के फर्जी अंकपत्र से नौकरी करते पकड़े भी जा चुके हैं। यह जांच एसआईटी के आदेश पर चल रही है। इसी जांच में अब एक शिक्षामित्र का नया मामला खुलकर सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें