फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शे, अनावश्यक कट बंद किए जाएं : डीएम

Sat, 26 Oct 2024 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हाईवे पर ई-रिक्शे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं। ई-रिक्शे चलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाएं रोकने के लिए नेशनल हाईवे के अवैध कट बंद किए जाएं।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट में आयोजित की गई। इसमें डीएम ने पुलिस को निर्देशित किया कि बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई तेज की जाए। उन्होंने पुलिस के साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को शहर में लगे सभी आईटीएमएस शुरू कराने के निर्देश दिए। पुलिस व मार्ग निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिले के मुख्य मार्गों पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर सुधार किया जाए।
डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को बरेली मोड़, हरदोई बाईपास के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए भी निर्देशित किया। सीवीओ को हाईवे पर रहने वाले निराश्रित गौवंशीय पशुओं को संरक्षित करने और उनके सींगों पर रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडे आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें