फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अंधेरे में बिना लाइट दौड़ रहे ई-रिक्शा, महिलाओं ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
सर्वधर्म एकता समिति के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांंपुर। सर्वधर्म एकता समिति की महिला इकाई की ओर से कलक्ट्रेट में महिलाओं से जुड़ीं समस्याओं के निदान के लिए डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जीत सिंह को दिया गया। ज्ञापन के जरिये समिति के सदस्यों ने बताया कि शहर में अधिकतर ई-रिक्शा रात में बगैर हेडलाइट के दौड़ रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

ज्ञापन देकर समिति के सदस्यों ने बताया कि वृद्धावस्था और विधवा पेंशन तीन महीने में दी जाती है। इसे हर महीने दिया जाना चाहिए। कोटेदार पांच किलो राशन देने की बजाय चार किलो ही देते हैं। इस घटतौली पर रोक लगाई जाए। शहर के कुछ व्यस्त इलाकों में ई-रिक्शा संचालन बंद करा दिया गया है।
यहां पर लोगों खासतौर पर महिलाओं को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। नो-एंट्री हटाई जानी चाहिए। पाइप लाइन डाले जाने के लिए खोदी गईं सड़कों को ठीक कराया जाए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा, प्रदेश महामंत्री नीलम हांडा, शर्मीला, पूजा, शिल्पी शुक्ला, सोनी, रीना, धनदेवी, वर्षा भारती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें