निगोही में हाईवे पर पलटा ई रिक्शा। संवाद
निगोही। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के कारण नगर के बीच से निकला लिपुलेख-भिंड हाईवे गड्ढों में तब्दील होने से हमजापुर चौराहा के पास दुर्घटना स्थल में बदल गया है। सोमवार को सुुबह से शाम चार बजे तक वहां कई ई-रिक्शा पलट जाने से उन पर सवार लोग चोटिल हो गए।
हाईवे पर हमजापुर चौराहे से शाहजहांपुर की ओर तकरीबन सौ मीटर की दूरी में डिवाइडर के दोनों ओर की लेन गहरे गड्ढों से छलनी हो चुकी हैं। हाईवे के इसी हिस्से में एक के बाद एक करके कई ई-रिक्शा पलट गए। आसपास के दुकानदारों ने ई-रिक्शा सीधे कराकर घायल यात्रियों को बाहर निकाला।
बाद में वहां के दुकानदार अश्वनी शर्मा, इंतजार खां आदि से सूचना मिलने पर हाईवे की टीम ने गड्ढे भरने का काम शुरू कराया। हाईवे की कार्यदायी कंपनी के परियोजना निदेशक अमन कुमार त्रिगुण ने बताया कि जल्द ही हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक कराया जाएगा। संवाद