तिलहर। ड्रग इंस्पेक्टर शालिनी मित्रा ने सोमवार शाम करीब चार बजे अचानक यहां आकर दो मेडिकल स्टोरों पर दवाओं के स्टॉक की जांच की। इस दौरान कई मेडिकल स्टोर बंद करके संचालक चले गए।
ड्रग इंस्पेक्टर ने दोनों मेडिकल स्टोरों पर लाइसेंस, दवाओं के रखरखाव और अभिलेखों की जांच की। उनके साथ आई टीम ने आवश्यक दस्तावेज भी जांचे। ड्रग इंस्पेक्टर के अनुसार जो दवा प्रतिष्ठान जानबूझकर बंद किए गए हैं, उन्हें चिह्नित कर उनकी आकस्मिक जांच जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद