भावलखेड़ा। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के सराय काइयां मोहल्ले में बुधवार शाम ई-रिक्शा चालक छोटू (30) नाले में गिर गया। पुलिस ने उसे नाले से निकालकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां रात करीब नौ बजे उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, सरायकाइयां निवासी छोटू ई-रिक्शा चलाता था। बुधवार शाम करीब सात बजे वह मोहल्ले में स्थित पुलिया पर लेटा हुआ था। इसी दौरान वह नाले में गिर गया। उसे नाले में गिरता देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मृतक के ताऊ रामेश्वर ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। संवाद