खुटार। दूसरे समुदाय के युवक पर पुत्री को ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 17 अक्तूबर को उनकी 23 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए चली गई थी। 18 अक्तूबर को उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब जानकारी मिली है कि पुत्री को जनपद लखीमपुर के गांव उम्मरपुर निवासी शोएब शादी करने के लिए ले गया है।
उधर एक अन्य मामले में क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 10 अक्तूबर को उनकी पत्नी और दो बच्चों को मुनीश यादव कहीं ले गया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि युवती के पिता उनसे मिले थे। रिपोर्ट दर्ज करवाकर युवती कार पता लगवाया जा रहा है। विवाहिता के लापता होने के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद