फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चेकिंग में आठ की क्षमता वाली स्कूली वैन में बैठे मिले 19 बच्चे

विज्ञापन
शाहजहांपुर में वाहन की चेकिंग करते एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम। स्रोत: विभाग - फोटो : आगरा रेल मंडल के नए वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी अरुण सिंह तोमर का स्वागत करते मंडल प्रबंधक गगन गोयल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्कूली बच्चों को लेकर जाने वाले वाहन मानकों को रौंद रहे हैं। दो दिवसीय अभियान के दौरान परिवहन विभाग के अफसरों को निजी वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठे मिले। आठ की क्षमता वाली वैन में 19 बच्चे सवार मिले। अभियान के दौरान 29 स्कूली वाहनों के चालान करते हुए 11 को सीज किया गया।
विज्ञापन

जुलाई में निजी स्कूल खुलने पर परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान को चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम व एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह ने अलग-अलग जगहों पर चेकिंग की। हरिओम के अनुसार, पुवायां रोड स्थित एक स्कूल की वैन रोकने पर आठ बच्चों की क्षमता वाली वैन में 19 विद्यार्थी बैठे मिले।
इसी तरह कई निजी वैन में स्कूली बच्चे जाते मिले। अभियान के तहत बुधवार को 11 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि चार वाहनों को सीज कर अलग-अलग थानों में खड़ा कराया। बृहस्पतिवार को 18 वाहनों के चालान करते हुए सात को सीज कर संबंधित थानों में खड़ा कराया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि छात्र-छात्राओं के परिवहन के लिए केवल निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप वाहनों का ही संचालन कराया जाए। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें