फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस की सुस्त चाल से देरी से आए कागज, अधिकारी हुए नाराज

Fri, 28 Mar 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बड़ी घटना होने के बावजूद पुलिस का रवैया पुराने ढर्रे पर ही नजर आया। बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पर मंत्री सुरेश खन्ना ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली। तभी डीएम ने सीएमओ से पूछा कि पोस्टमॉर्टम शुरू होने में कितनी देर है। जवाब मिला कि अभी कागज नहीं आए। तब डीएम ने कहा कि पोस्टमॉर्टम शुरू कराएं, कागज आते रहेंगे। इस बीच सीओ सदर प्रयांक जैन ने कागज लेने गए सिपाही से कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीओ सदर प्रयांक जैन ने संबंधित सिपाही को कॉल कर लोकेशन ली। नाराजगी जताई कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद काम करने का तरीका पुराना है। कागजों को तुरंत ही व्हाट्सएप करो। कुछ देर के बाद कागज आए तो सीओ खुद दौड़कर कागज अंदर देकर गए।

नाराजगी के बाद सीएमओ ने मंगवाई सरकारी एंबुलेंस
मृतकों के शवों को उनके गांव तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए कहा गया। अस्पताल चौकी के सिपाही ने सरकारी एंबुलेंस को भेजने को कहा। उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। एंबुलेंस नहीं आने पर डीएम ने सीएमओ से नाराजगी जताते हुए पूछा कि एंबुलेंस कहां तक पहुंची? इसके बाद दो सरकारी एंबुलेंस भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें