फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन बेहाल, फिर उछला पारा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में मंगलवार को दोपहर भीषण गर्मी के दौरान तेज धूप से बचाव को छाता लगाकर बाजार जातीं महि - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वायुदाब में कमी के कारण हवा की रफ्तार धीमी हुई तो रात से ऊंचाई पर छाई धुंध ने उमस पैदा कर दी। इससे रात में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़कर 27.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। बादल छाए रहने से मंगलवार को सूर्योदय के बाद धूप हल्की निकली और हवा की दिशा भी दक्षिण-पश्चिम से बदलकर उत्तर-पूर्व हो गई। इससे अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री घटकर 41 डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन जनजीवन को उमस के साथ गर्मी से निजात नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बैरोमीटर सूचकांक में बीते 24 घंटे की तुलना में औसतन 13 अंक का विचलन आया है। दो दिन पहले तक वायुदाब सुबह से शाम तक सामान्य से अधिक बना रहा, लेकिन बीते दिन से दोनों समय (सुबह-शाम) सामान्य से कम बना हुआ है। इससे मौसम में केवल इतना बदलाव आया कि शुष्क पछुआ हवा के बजाय ठंडी पुरवाई चलने लगी है। इससे वातावरण में सुबह तक आर्द्रता भी 20 से बढ़कर 78 प्रतिशत हो गई। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार पुरवाई चलने से प्री मानसून बारिश की आहट मिल रही है, लेकिन वायुदाब ज्यादा कम नहीं होने से अगले 24 घटे तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें