फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पक्का पुल पर जाल लगने से चीनी मांझा की चपेट में नहीं आएंगे राहगीर

Mon, 31 Mar 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पक्के पुल पर नगर निगम की ओर से लगाया जा रहा जाल। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खन्नौत नदी पक्का पुल पर नगर निगम की ओर से जाल लगाने काम शुरू कर दिया है। इससे लोग चीनी मांझा से सुरक्षित रहेंगे, साथ ही लोग गंदगी को नदी में नहीं डाल पाएंगे।
विज्ञापन

11 जनवरी को मोहल्ला अजीजगंज में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर सिपाही शाहरुख खान की मौत गई थी। इसके बाद पुलों से लोगों के सुरक्षित निकलने के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जाल लगवाने की बात की थी। इसी क्रम में पक्के पुल क्षेत्र में पतंगें काफी उड़ती हैं। इस पुल पर कई लोग चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। इसके देखते हुए क्षेत्र के पार्षद अनूप गुप्ता ने वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र से पुल पर जाल लगवाने की मांग उठाई थी। नगर निगम की ओर से पुल पर जाल लगाने और फैंसी लाइट लगाने के लिए 25 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। नगर निगम ने पुल पर जाल लगवाने का काम शुरू कर दिया है। पुल पर अंधेरा रहता था। लाइट लगने से पुल सुंदर दिखने लगेगा, साथ ही लोग नदी में गंदगी भी नहीं डाल सकेंगे। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि शहर के सभी पुलों पर जल्द ही जाल लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें