फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में मरीजाें को बेहाल देख खफा हुए डीएम

Sat, 22 Apr 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
न‌िरीक्षण - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम नरेंद्र सिंह शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंचे तो इमरजेंसी वार्ड और ट्रामा सेंटर में मरीज भीषण गर्मी से बेहाल नजर आए। इस पर डीएम ने सीएमएस को अतिरिक्त पंखे लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से दवाओं की उपलब्धता की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम दोपहर 12.30 बजे सबसे पहले ओपीडी के दवा वितरण कक्ष के पास पहुंचे। यहां लाइन में लगी महिलाओं में से शांति गुप्ता के हाथ में दो पर्ची देखकर रुक गए। पूछा, क्या बाहर से दवा लेने जा रही हो। इस पर शांति ने कहा कि उन्हें दवा यहीं से मिल रही है। यहां से निकलकर डीएम ने शौचालय का निरीक्षण किया, जो साफ-सुथरा मिला। इसके बाद वह फिजीशियन डॉ. एमएल अग्रवाल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केसी वर्मा के कक्ष में पहुंचे और उनसे इलाज के बारे में जानकारी ली। डीएम ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से इलाज और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। यहां पर लखीमपुर खीरी के पसगवां क्षेत्र के गांव नगरा दोहा निवासी राजाराम ने डीएम को बताया कि गर्मी से बेहाल हैं। डीएम ने देखा कि वार्ड में दो की जगह एक ही पंखा लगा था। सीएमएस डॉ. केशव स्वामी ने सफाई दी कि पंखा खराब हो गया था, उसे मरम्मत के लिए भेजा है। इस पर डीएम ने तुरंत दूसरा पंखा लगवाने को कहा। इसके बाद डीएम ट्रामा सेंटर पहुंचे। घुसते ही उन्हें जब भीषण गर्मी का अहसास हुआ तो वह मरीजो को देखकर खुद बेहाल नजर आए। सीएमएस से बोले, यहां अतिरिक्त पंखे लगवाएं। एक तो मरीज बीमारी से परेशान हैं, ऊपर से उन्हें गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। इस दौरान सीएमओ डॉ. कमल कुमार भी मौजूद थे। 

होल्टर मशीन खरीदने के दिए निर्देश
हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. केसी वर्मा ने डीएम नरेंद्र कुमार सिंह को बताया कि हार्ट के मरीजों के लिए इलाज के के लिए ईसीजी की सुविधा है। गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रैफर कर दिया जाता है। डीएम ने होल्टर मशीन खरीदने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खून की कमी के बारे में भी बताएं
डीएम ने डॉ. एमएल अग्रवाल से कहा कि मरीजों को बताएं कि खून की कमी कैसे होती है और खून कैसे बढ़ाया जाए। इस विषय पर मरीजों को सलाह जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें