फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आंधी बारिश में पेड़ गिरने से लाइन टूटी, बिजली गुल

विज्ञापन
बंडा में नभीची लालपुर मार्ग पर टूटा पड़ा बिजली का खंभा। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
देवकली। आंधी बारिश में पेड़ गिरने से काफी देर तक मार्गों पर आवागमन ठप हो गया। पेड़ के चलते हाईटेंशन लाइन टूटने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

रविवार रात तेज आंधी के साथ बारिश होने पर बंडा नभीची मार्ग पर आईटीआई कॉलेज के पास शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया। इसके चलते सुबह दस बजे तक आवागमन बंद रहा। पेड़ से हाईटेंशन लाइन टूटने से नभीची, लालपुर मार्ग पर भी पेड़ गिरने से खंभा व लाइन टूट गई।
इससे देहात क्षेत्र के गांव रनमस्तपुर बुजुर्ग, नारायनपुर गंगा, लालपुर, आजादपुर, देवकली, कमलपुर समेत तमाम गांवों में बिजली सप्लाई बाधित रही। गांव रनमस्तपुर में मक्के की फसल गिर जाने से किसानों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



कल होगा शट डाउन
132 केवी उपकेंद्र बंडा पर 28 मई की सुबह पांच से छह बजे तक मेन बस का शटडाउन होना है। इस अवधि में बंडा से निर्गत 33 केवी नानकपुरी, ढका, खुटार, बंडा आदि की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी पारेषण केंद्र के एक्सईएन ने दी।
विज्ञापन





बंच लाइन डालने के चलते बंद रही बिजली
शाहजहांपुर। निगोही रोड उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर सुजात खां की पुलिया के पास चार सौ केवी के ट्रांसफॉर्मर को बंद कर बंच लाइन डालने का कार्य किया। इसके चलते पूर्वाह्न 11 से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली जाने से उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें