शनिवार सुबह शहर मेें छाया रहा कोहरा। संवाद
- फोटो : udhampur news
शाहजहांपुर। बादल छाए रहने से दिन में धूप नहीं निकली। सामान्य से तेज पछुआ हवा चलने से लोगों की दिन में ही कंपकंपी छूट गई। शाम को उत्तरी हवा चलने से गलन और ठिठुरन और बढ़ गई। रविवार को बादल छाए रहने के साथ तापमान में गिरावट होने के साथ कोहरे का असर बढ़ने का अनुमान है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को सामान्य से पांच से सात किमी तेज पछुआ हवा चली। बादल छाए रहने की वजह से दिन में धूप नहीं निकली। इससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब सात मिलीबार बढ़ा हुआ है। तापमान में गिरावट होने के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।