फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एसआईआर के चलते बदली परिषदीय परीक्षाओं की तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा परिषद की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। परीक्षा 28 अप्रैल के स्थान पर अब दस दिसंबर से होगी। काॅपियों का मूल्यांकन भी होगा। शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ कार्य में लगी होने के कारण परीक्षा की समय-सारिणी में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

कक्षा एक से आठ तक परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराने के लिए 28 नवंबर तिथि तय की गई थी। परीक्षा के लिए सारी तैयारियां पूरी कर लीं गईं। इस बीच शिक्षकाें को एसआईआर सर्वे में लगा दिया गया। फॉर्म भरवाने को लेकर विभाग के शिक्षकों के लगे होने से परीक्षा का शेड्यूल बदल दिया गया।
शिक्षा निदेशक ने परीक्षा की तिथियों में बदलाव करते हुए दस से 15 दिसंबर तक कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा के साथ ही कॉपियों का मूल्यांकन भी कराया जाएगा। इससे जल्द ही रिपोर्ट कार्ड जारी किया जा सकेगा। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि परीक्षा को दिशा-निर्देश के अनुसार कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


बच्चों के फोटो नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए
स्कूलों में सौ प्रतिशत हाजिरी वाले छात्र-छात्राओं के फोटो बीएसए कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिए गए हैं। नोटिस बोर्ड को सुंदर तरीके से सजाने के बाद श्यामतगंज गौटिया के बच्चों के फोटो लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें