देवी प्रसाद इंटर कॉलेज और जीएफ कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के दल ने साइकिल से दुधवा नेशनल पार्क तक का सफलतापूर्वक सफर तय किया। कैडेट्स को जाने-आने में नौ दिन का समय लगा। दल का नेतृत्व स्वयं कमांडिंग आफिसर अनिल शर्मा ने किया।
देवी प्रसाद इंटर कॉलेज के एनसीसी कैप्टन राम कुमार ने बताया कि इस साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य मद्यपान, तंबाकू, गुटखा निषेध, पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान, कन्या भ्रूण हत्या, एड्स जैसी बुराइयों और कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के अलावा देश की एकता और अखंडता कायम रखने का संदेश देना था। दुधवा पार्क से वापसी के बाद बटालियन कार्यालय पर सीओ अनिल शर्मा ने सभी कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। साइकिल रैली में सीनियर अंडर ऑफीसर मो. इमरान, बृजेश सिंह, दक्ष कुमार, सत्यम द्विवेदी, रजत कुमार, रवि सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रभात कुमार, अधिराज कुमार, मो. वसी, मो. यूनुस, अनूप कुमार, मो. मुकीम, राजीव कुमार, राम गोपाल, सुखवंद सिंह, संजीव कुमार, मनजीत कुमार, विपिन कुमार, शोभित कुमार, निखिल कुमार शामिल रहे। जबकि उनके स्वास्थ्य की देखभाल को मेडिकल कोर के नायक राज कुमार वर्मा ने संभाली। यात्रा में नायब सूबेदार राकेश कुमार, सीएचएम राम भरोसे सिंह, जाहिद हुसैन, अजीत कुमार आदि भी शामिल रहे।