शुक्रवार की रात गर्मी झेलकर परेशान हुए लोगों के लिए शनिवार की सुबह राहतभरी साबित हुई। सुबह से छाए काले बादलों ने कुछ देर तक बूंदाबांदी की। इससे पारा लुढ़कने के साथ ही लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
शनिवार सुबह उठे लोगों ने बादल छाए देखे तो गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी हो गई थी। कुछ ही देर में शुरू हुई रिमझिम बारिश से मौसम काफी ठंडा हो गया था। इसके कुछ देर बाद बूंदाबांदी बंद हो गई, लेकिन दोपहर करीब दो बजे तक बादल छाए रहने से मौसम अच्छा रहा। इसके बाद धूप जरूर खिली, लेकिन परेशानी जैसी कोई बात नजर नहीं आई। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक एसएस यादव ने कहा कि शनिवार को पांच मिलीमीटर बारिश हुई और बादल भी छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से घटकर 35 डिग्री के करीब आ गया।