फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिना हेलमेट वाहन चालकों का चालान किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि जनपद में एक साथ समय-समय पर चेकिंग अभियान चला कर दोपहिया वाहन पर हेलमेट न लगने वालों के चालान किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि अपने-अपने क्षेत्रों में नेशनल हाईवे पर बिना हेलमेट के दो पहिया वाहनों एवं ई-रिक्शा नहीं चलने देंगे। ‎एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश सिंह को डीएम ने निर्देश दिए कि पांच बार से अधिक ब्लैकलिस्टेड वाहन चलते मिलने पर तत्काल जब्त किए जाएं। डीएम ने कहा कि एनएचएआई मार्गों के अवैध कट 10 दिनों में बंद कराएं। अवैध कट बनाने वालों को चिह्नित कर एफआईआर दर्ज कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें