शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द ही एंडोस्कोपी जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। करीब 18 लाख रुपये की एंडोस्कोपी मशीन शासन से मिल गई है। इसके लिए लैब बनना भी शुरू हो गया है।
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द ही एंडोस्कोपी जांच की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। शासन से मशीन मिल गई है। मशीन लगाने के लिए लैब बनना शुरू हो गई है। यह सेवा शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
एंडोस्कोपी मशीन की कीमत करीब 18 लाख रुपये है। इसके शुरू होने से जांच के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस सेवा के शुरू होने से गले, पेट, लिवर और गॉल ब्लैडर से संबंधित बीमारियों का सटीक और आसानी से पता लगाने में मदद मिलेगी।
जांच से मरीजों को मिल सकेगा बेहतर उपचार
अभी तक डॉक्टर अपने अनुभव व प्रारंभिक जांच के बाद जरूरी दवाइयां लिखते थे। अब इस मशीन से मरीजों के पेट की आंतरिक जांच होगी। इससे यह पता चल जाएगा कि वास्तव में मरीज को क्या समस्या है। जांच के अनुसार ही मरीजों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में गंभीर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस मशीन के लगने से समय के साथ रुपयों की भी बचत होगी। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि एंडोस्कोपी मशीन मिल गई है। इसके लिए लैब बनना शुरू हो गई है। जल्द ही मरीजों को इसकी सेवाएं मिलेंगी।