फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली-नालियाें की कराई जाए तली-झाड़ सफाई : महापौर

Thu, 17 Apr 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
वार्ड 18 आदर्श नगर कॉलोनी में सफाई कार्य का निरीक्षण करतीं महापौर अर्चना वर्मा। स्रोत: नगर निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वार्ड 18 में आदर्श नगर कॉलोनी, रोजा में महापौर जनता के द्वार कार्यक्रम बुधवार सुबह आयोजित हुआ। महापौर अर्चना वर्मा ने लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और मुख्य सफाई निरीक्षक हरवंश दीक्षित और सभी सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को निर्देश दिए कि नाला और नालियों की तली-झाड़ सफाई कराई जाए।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत वार्ड में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव, फाॅगिंग कार्य को कराया जाए। उन्होंने सहायक अभियंता निर्माण को उखड़ी गलियों व टूटी नालियों का निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे सफाई व्यवस्था मेंं नगर निगम का पूर्ण सहयोग करें। कूड़ा सड़कों पर न फेंकें। गोबर नाली में न बहाएं। इस दौरान पार्षद अरविंद राजपाल, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, संयुक्त आयुक्त संगीता कुमारी, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्वत, मुख्य अभियंता निर्माण एसके अंबेडकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें