फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नाले ठसाठस, सफाई के नाम पर एक करोड़ साफ

विज्ञापन
हद्दफ चौकी के पास से गुजरने वाला नाला सफाई के बाद भी कूड़े से बजबजा रहा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नालों की सफाई पर एक करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए गए। बावजूद इसके नाले कूड़े से बजबजा रहे हैं। ऐसे में बरसात के दौरान शहरवासी फिर जलभराव की समस्या से जूझेंगे। नगर निगम के अधिकारी नालों की तलीझाड़ सफाई का दावा कर रहे हैं, लेकिन नाले कूड़े और पॉलीथिन से भरे हुए और चोक हैं।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में नाले उफनाने लगते हैं। इससे शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियां तक जलमग्न हो जाती हैं। हर साल नगर निगम की ओर से लाखों रुपये नालों की सफाई पर खर्च किए जाते हैं। बावजूद इसके थोड़ी सी बारिश होने पर जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। गलियों से लेकर घरों तक पानी भर जाता है। दावा करने वाले नगर निगम के अधिकारी आंखें मूंदकर बैठ जाते हैं। शहर के लोग बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से जूझते रहते हैं।

शहर में नालों की स्थिति
- 26 बड़े नाले
- 155 छोटे नाले

बड़े नालों की सफाई में किए 65 लाख रुपये खर्च
नगर निगम ने शहर में 26 बड़े नालों की सफाई के लिए 65 लाख रुपये में टेंडर किया था। सफाई कार्य एक मई से शुरू होकर 15 जून तक पूरा होना था। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, शहर के सभी बड़े नालों की सफाई पूर्ण हो चुकी है तो 155 छोटे नालों में 151 में सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। चार नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। छोटे नालों की सफाई के लिए 200 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लगाया गया था। प्रत्येक कर्मचारी का एक दिन का मानदेय 412 रुपये तय किया गया। इस आधार पर छोटे नालों की सफाई पर 37 लाख 79 हजार रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन


साफ किए गए नाले फिर से हुए चोक
सदर बाजार क्षेत्र में केनरा बैंक के पास बना नाला कुछ दिन पहले ही साफ किया गया था। अब फिर से नाले में कूड़ा जमा हो गया है। ऐसे में नाला अभी से चोक हो गया है। यहीं हाल हद्दफ चौकी से गुजरने वाले नाले का है। इस नाले की सफाई कुछ दिन पहले ही हुई है। नाला फिर से कूड़े से बजबजा रहा है। अंटा चौराहा के पास से निकलने वाले नालों का भी यहीं हाल है। दोनों नाले सफाई होने के बाद फिर से चोक हो गए हैं। बारिश होने पर नालों से बाहर पानी निकलेगा और जलभराव की स्थिति बन जाएगी।

नालों की सफाई का कार्य लगभग पूरा हो गया है। चार छोटे नालों में सफाई का कार्य चल रहा है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। नालों की सफाई का निरीक्षण किया जाएगा। जिन नालों में गंदगी पाई जाएगी उनकी फिर से सफाई कराई जाएगी।
- डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम

हद्दफ चौकी के पास से गुजरने वाला नाला सफाई के बाद भी कूड़े से बजबजा रहा। संवाद

हद्दफ चौकी के पास से गुजरने वाला नाला सफाई के बाद भी कूड़े से बजबजा रहा। संवाद

हद्दफ चौकी के पास से गुजरने वाला नाला सफाई के बाद भी कूड़े से बजबजा रहा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें