फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डॉ. नागेश को भोपाल में मिला बाल साहित्य साधना सम्मान

विज्ञापन
भोपाल में डॉ.नागेश पांडेय को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुप्रसिद्ध बाल साहित्य लेखक डॉ. नागेश पांडेय संजय को दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय, भोपाल में बाल साहित्य साधना सम्मान दिया गया है।
विज्ञापन

साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश के निदेशक डॉ. विकास दवे, बाल कल्याण शोध केंद्र के निदेशक महेश सक्सेना और मध्य प्रदेश शासन की बाल साहित्य सृजन पीठ की नवमनोनीत निदेशक डॉ. मीनू पांडेय ने उन्हें सम्मान दिया। उनके समग्र अवदान के लिए जगदीश प्रसाद पांडेय स्मृति आरिणी बाल साहित्य साधना सम्मान के तौर पर अंगवस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र व सम्मान राशि प्रदान की गई। उन्हें सम्मान मिलने पर कवि अजय गुप्त, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र, डॉ. रवि मोहन, प्रो. अवनीश मिश्रा, प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. प्रभात शुक्ल आदि ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें