पुवायां के मारवाह माॅडर्न स्कूल में खेल प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत। स्र
- फोटो : udhampur news
पुवायां। पुवायां के मारवाह माॅडर्न स्कूल में चल रहे खेल सप्ताह में प्रदर्शन के आधार पर बिस्मिल हाउस को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।
अंतिम दिन शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फ्राॅग रेस में समरथ सिंह, बिस्कुट रेस में अमानत कौर, 25 मीटर दौड़ में जसवीर, लेमन रेस में अग्रज, सौ मीटर दौड़ में गुरमान, 50 मीटर बैक रेस में जॉयदीप, 400 मीटर दौड़ में अंशदीप सिंह प्रथम स्थान पर रहे। बालक वर्ग खो-खो में एकमजीत के नेतृत्व में टीम बी, कबड्डी में प्रिंसदीप सिंह के नेतृत्व में टीम बी, फुटबाल में अशफाक हाउस, क्रिकेट में रोशन हाउस प्रथम स्थान पर रहा। बालिका वर्ग खो-खो में बिस्मिल हाउस प्रथम रहा। निदेशक तारा सिंह और प्रधानाचार्य कमलजीत सिंह ने पुरस्कार बांटे। खेल शिक्षक सतनाम सिंह, तरन्नुम आदि मौजूद रहे। संवाद