फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डॉ. बरखा अध्यक्ष व आशीष बने महानगर मंत्री

Thu, 25 Jul 2024 04:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। स्रोत : अभाविप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर इकाई के सत्र 2024-25 की कार्यकारिणी का गठन को लेकर बैठक एसएस कॉलेज में हुई। जिला प्रमुख बृजेश मिश्रा ने गत वर्ष की कार्यकारिणी को भंग किया।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ब्रज प्रांत की कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने नवीन दायित्वों की घोषणा की। डॉ. बरखा सक्सेना को महानगर अध्यक्ष, डॉ. रानू दुबे, डॉ शिखा सक्सेना, पवन गंगवार, गौरव राय उपाध्यक्ष, आशीष भदौरिया महानगर मंत्री, अभिषेक पांडेय, आनंद स्वरूप सक्सेना, आयुष श्रीवास्तव सहमंत्री बनाए गए।
आंदोलन प्रमुख रितिक राजपूत, महाविद्यालय प्रमुख सारस्वत पांडेय, सह महाविद्यालय प्रमुख यश राज गुप्ता, इंटर कॉलेज प्रमुख जीशान गाजी, इंटर कॉलेज सह प्रमुख अनुज वर्मा, एसएफएस संयोजक आशुतोष मिश्रा, एसएफएस सह संयोजक उदय, एसएफडी संयोजक वैभव सक्सेना, सह संयोजक आभास दीक्षित, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक मोहिनी प्रजापति घोषित किए गए।
विज्ञापन

खेलो भारत गतिविधि संयोजक करन सिंह, सह संयोजक सूर्य दुबे, एग्रीविजन संयोजक अनुज गुप्ता, मीडिया संयोजक आयुष श्रीवास्तव, सोशल मीडिया संयोजक सचिन सिंह, सह संयोजक अनुज वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य गुप्ता, राघव द्विवेदी, रवि मोहन, ध्रुव सक्सेना, जितेंद्र, विशाल मिश्र बनाए गए। प्रांत खेलों भारत गतिविधि के प्रांत प्रमुख रविकांत शुक्ला ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें