फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रशिक्षु डॉक्टरों ने कम मानदेय का किया विरोध

Thu, 25 Jul 2024 04:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन करते प्र​शिक्षु डॉक्टर। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस 2019 बैच से पास आउट प्रशिक्षु डॉक्टरों ने प्रशिक्षण के दौरान कम मानदेय मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने अन्य राज्यों की तर्ज पर तीस हजार रुपये मानदेय देने की मांग की।
विज्ञापन

एमबीबीएस पास करने वाले 100 छात्र-छात्राओं ने एक साल का प्रशिक्षण मेडिकल कॉलेज में प्रारंभ किया है। प्रशिक्षु चिकित्सकों को मात्र 12 हजार रुपये मानदेय मिल रहा है। इससे नाराज प्रशिक्षुओं ने बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज से बरेली मोड़ तक जुलूस निकाला। डॉ. शुभम यादव ने बताया कि केरल, कर्नाटक और दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले डॉक्टरों को 30 हजार से ऊपर का मानदेय मिलता है।
उत्तर प्रदेश में मात्र 12 हजार रुपये मिल रहा है। आईसीयू, ट्रामा सेंटर, माइक्रोबायोलॉजी लैब समेत कई संक्रमण वाले स्थानों पर काम करने के बावजूद उन्हें अल्प मानदेय मिल रहा है। दिहाड़ी मजदूर के समान उन्हें सरकार मानदेय दे रही है। मांगों को लेकर वह डीएम से लेकर प्राचार्य तक को ज्ञापन दे चुके हैं। प्रशिक्षु डॉक्टरों ने 30 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



-प्रशिक्षु डॉक्टरों का सांकेतिक प्रदर्शन पूरे उत्तर प्रदेश में चल रहा है। उन्होंने हमें ज्ञापन दिया था। उनके मांग पत्र को डीजी कार्यालय भेज दिया है।
डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें