सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में डॉ. अवधेशमणि त्रिपाठी को सम्मानित करते योग विज्ञान संस्थान के सदस
शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान की जिला इकाई की ओर से 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस सीतापुर नेत्र चिकित्सालय स्थित योग साधना केंद्र में मनाया गया। इस दौरान वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी और स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. राजेंद्र कुशवाहा को अंगवस्त्र और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य के प्रति आमजन को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। आयोजन की शुरुआत भगवान धन्वंतरि के स्तवन से हुई। डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि संतुलित और अनुशासित जीवनशैली का माध्यम है। डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, योग शिक्षक रामेंद्र मिश्रा, ज्योति गुप्ता और ललित मोहन ने विचार रखे। इस दौरान जीसी मिश्रा, राजेश दीक्षित, अशोक रस्तोगी, स्वतंत्र रस्तोगी, तेजवीर गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद