फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डॉ. आंबेडकर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा की कराई गई मरम्मत

विज्ञापन
रोजा के हेतमपुर गांव पहुंच जांच करते इंस्पेक्टर। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
रोजा। क्षेत्र के हेतमपुर गांव के बाहर बने पार्क में लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की अंगुली का प्लास्टर छूटने से बृहस्पतिवार की सुबह भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तत्काल मूर्तिकार को बुलाकर प्रतिमा की मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन

पुलिस पता लगा रही है कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई या फिर बुधवार रात आई तेज हवा के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि प्रतिमा की मूर्ति की उंगली का प्लास्टर किसी कारण टूट गया था। मरम्मत करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें