फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न : पांच महिलाओं को प्रताड़ित कर ससुराल से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दहेज उत्पीड़न के पांच मामलों में अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर महिलाओं को घर से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन

मदनापुर के पेहना गांव निवासी नीतू ने एसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उनका विवाह 28 फरवरी को गाजियाबाद जिले के थाना कबीरनगर क्षेत्र के राजापुर शास्त्रीनगर निवासी धर्मवीर सिंह चौहान उर्फ देव के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद पांच लाख नकदी व अन्य सामान की मांग को लेकर मारपीट शुरू कर दी। 22 मई को मारपीट कर मोबाइल छीन कमरे में बंद कर दिया। दहेज के लिए उसे घर से निकाल दिया।

दहेज में भैंस न मिलने पर बहू को घर से निकाला
गढि़या रंगीन थाना क्षेत्र के गांव गौटिया निवासी सोनी को ससुरालियों ने दहेज में भैंस न लाने पर घर से निकाल दिया। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि छह साल पहले उसकी शादी बदायूं जिले के थाना कादरचौक क्षेत्र के लालपुर नगरिया गांव निवासी अरविंद से हुई थी। ससुराल वाले दहेज में भैंस की मांग को लेकर प्रताड़ित किया करते थे। वह दो माह की गर्भवती है।
विज्ञापन


पति ने पत्नी के चेहरे पर चाकू से किए कई वार
तिलहर के मोहल्ला उमरगंज की कहकशा ने महिला थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा है कि उनकी शादी 29 अप्रैल 2023 को बदायूं जिले के थाना दातागंज क्षेत्र के मोहल्ला परा निवासी मोहम्मद आसिफ से हुई थी। परिजनों ने निकाह में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। आरोप है कि दहेज में चार लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। कहते थे कि उसकी हत्या कर दूसरी शादी करा देंगे। पति ने दहेज में मिली बाइक भी बेच दी। चाकू से चेहरे पर कई वार किए, जिससे घाव हो गए। संवाद

तीन लाख रुपये न देने पर दी धमकी, घर से निकाला
खुटार के सरेली गांव के जमुनादीन ने महिला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बेटी काजल की शादी 21 अप्रैल 2024 को लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सरवांगपुर निवासी प्रदीप से की थी। शादी के 15 दिन बाद ही दामाद बेटी के साथ मारपीट करने लगा। कम दहेज लाने का ताना देकर बेटी को ससुराल वाले भी पीटते थे। तीन लाख रुपये नहीं देने पर जहर देने की धमकी दी।

दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाला
रोजा थाने में हुसैनपुर रुकनपुर गांव की रेशमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में उन्होंने कहा है कि उनकी शादी हरदोई जिले के थाना पचदेवरा क्षेत्र के जावेद अली के साथ हुई थी। दो वर्ष तक सबकुछ ठीक रहा। इसके बाद पति व ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे। कहा कि दहेज में बाइक, वॉशिंग मशीन व 50 हजार रुपये लेकर आओ, नहीं तो घर पर नहीं रहने देंगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर 23 मई की शाम ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें