फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में वाहन की टक्कर से बोरिंग मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
खुटार के गांव चमराबोझी के अरविंद कुमार का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
पुवायां। बुआ के यहां से घर लौट रहे बाइक सवार बोरिंग मिस्त्री की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी मिली तो युवक के परिजन बिलख उठे।
विज्ञापन

खुटार के गांव चमराबोझी निवासी श्रीपाल का 25 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार बोरिंग मिस्त्री हैं। शनिवार को बाइक से पुवायां के गांव रहदेवा में अपनी बुआ के घर आया था। रात साढ़े दस बजे अरविंद घर जा रहे थे। पुवायां-खुटार रोड पर गांव बितौनी के पास बाइक में किसी वाहन की टक्कर लग जाने से अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी वाहन चालक ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी रवि करन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी से ही घायल को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी पर डॉक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने अरविंद के पास से मिले मोबाइल के माध्यम से परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर अरविंद के परिजन रोते बिलखते सीएचसी पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि अरविंद की बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं लग सका है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अरविंद की मौत से पिता, मां रामदेवी, पत्नी रूपरानी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत



मीरानपुर कटरा। जलालाबाद हाईवे पर शनिवार की सुबह एक वाहन की साइकिल में टक्कर लगने से घायल हुए कमालपुर गांव के वेदराम (55 वर्ष) की देर शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन




हादसे के वक्त वेदराम सामान खरीदने कस्बे की बाजार आ रहे थे। इसी दौरान पृथ्वी नगला उर्फ नगरिया के सामने वह किसी वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन लेकर उसका चालक भाग गया। बाद में राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें बेहोशी की हालत में सीएचसी भेजा। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल के अनुसार, मृतक के परिजन से तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें