फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पति, सास और ससुर पर दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में मोहल्ला निसरजई जलालानगर निवासी चांदनी ने मोहल्ला एमनजई निवासी पति सोहित, सास नगीना व ससुर मेहरुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चांदनी ने बताया कि उनकी शादी पिछले साल एक जनवरी को हुई थी। ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। दहेज में 50 हजार रुपये नकद और बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे। आरोप है कि पति ने उसका हाथ चारपाई के पाए के नीचे दबा दिया। पांच फरवरी 2026 को घर से निकाल दिया।
आरोप है कि ससुरालियों ने उसके व उसके माता-पिता के साथ मारपीट भी की। दूसरी शादी करने की बात कही। विरोध करने पर जिंदा जलाकर मारने और फंदे से लटकाने की धमकी दी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें