फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर-रोजा के बीच डाउन लाइन चटकी पटरी, रातभर गुजरती रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डाउन लाइन पर शाहजहांपुर-रोजा के बीच रेलवे ट्रैक पर फ्रैक्चर कम होने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। मंगलवार रात एक बार फिर अटसलिया फाटक के पास डाउन लाइन पर रेल पटरी चटक गई, जिससे रातभर ट्रेंने गुजरती रहीं। सुबह चाबीमैन की नजर चटकी पटरी पर पड़ी, तब जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह करीब छह बजे चाबी मैन सुनील कुमार पटरी का निरीक्षण कर रहे थे। तभी उसकी नजर अटसलिया फाटक के पास चटकी पटरी पर पड़ी। उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों और कंट्रोल को दी। कंट्रोल के आदेश पर इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर चटकी पटरी के बीच जॉगल बांधीं। इसके बाद ट्रेनों को 30 किमी की गति से निकला गया। इस बीच एक मालगाड़ी ट्रैक पर आ गई, जिसको शाहजहांपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। जॉगल प्लेट बंधने के बाद मालगाड़ी स्टेशन से रवाना कर दी गई। रेल फैक्चर की आठवीं घटना थी, जिससे पहले सात बार शाहजहांपुर-रोजा के बीच रेल पटरी चटक चुकी है। जिसका कारण पटरी पर अधिक भार और ठंड पड़ने के कारण सिकुड़ने की वजह से होना बताया जा रहा है।
जर्जर हो चुकी है पूरी रेल पटरी
डाउनलाइन की पूरी रेल पटरी जर्जर हो चुकी है। जिसमें जगह-जगह अल्ट्रासोनिक मशीन से लाल निशान लगाए गए थे, लेकिन रेल विभाग की लापरवाही के कारण वहां पर पटरी नहीं बदली गई। इसकी वजह से आए दिन वहीं पर रेल पटरी चटक रही है, जहां लाल निशान लगा है। बुधवार को रेल पटरी चटकने की जानकारी होने पर पहले जॉगल बांधकर ट्रेनों को निकला गया। दोपहर बाद ब्लॉक लेकर इंजीनियर विभाग के कर्मचारियों द्वारा चटकी पटरी का 12 मीटर का टुकड़ा बदल दिया। जिसके बाद ट्रेनें अपनी स्पीड से रवाना हो सकी।
विज्ञापन

अक्टूबर माह में कब और कहां हुआ फैक्चर
3 अक्टूबर - मोहम्मदी फाटक के पास
4 अक्टूबर - हथोड़ा बुजुर्ग फाटक के पास
5 अक्टूबर - दमा नाला के पास
13 अक्टूबर - अटसलिया फाटक के पास
16 अक्टूबर - कैलाश नगर कॉलोनी के पास
19 अक्टूबर - मोहम्मदी फाटक और दमा नाला के पास
20 अक्टूबर - अटसलिया फाटक के पास
डाउनलाइन पर सुबह 6.00 बजे रेल ट्रैक फ्रैक्चर हुआ था। एक मालगाड़ी को शाहजहांपुर में रोका गया। इसके बाद जॉगल बांधकर 30 किमी की स्पीड से ट्रेनों को गुजारा गया। दोपहर बाद ब्लॉक लेकर रेल पटरी का टुकड़ा बदलवा दिया गया है। - एके गौतम, स्टेशन अधीक्षक शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें