फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा में नेशनल हाईवे रहा एक घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रोजा में जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है। वहां जाम लगने की खास वजह संकरा रेलवे ओवरब्रिज और हाईवे के खुदे पड़े फुटपाथ हैं। बुधवार सुबह ओवरब्रिज पर गेहूं भरी ट्राली खड़ी होने से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। ट्राली हटवाने पर जाम तो खुल गया, लेकिन काफी देर तक तक वाहन रेंगकर चलते रहे। इससे लोगों ने काफी परेशानी झेली।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर रोजा स्थित ओवरबिंज काफी संकरा है, जिसे बड़े वाहन वन-वे करके निकल पाते हैं। अगर पुल पर कोई वाहन खराब हो हो गया तो जाम लग जाता है। बुधवार सुबह करीब छह बजे मंडी से धान लेकर ट्रैक्टर-ट्राली जमुका की तरफ जा रहे थे। रोजा रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ने पर खराबी आने से ट्रैक्टर ट्राली खड़े हो गए, जिससे पुल पर बड़े वाहनों का संचालन बंद हो गया। इसी बीच जल्दबाजी के चक्कर में चालकों ने अपने वाहन इधर-उधर से घुसा दिए, जिससे पूरा रोड जाम हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रैक्टर ट्राली को पुल से हटवाकर दूर खड़ा करा दिया, जिसके बाद वाहन रेंगने शुरू हुए। करीब सुबह सात बजे जाम तो खुल गया, लेकिन पुल पर बड़े वाहन वन-वे चलने से घंटों वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें