फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में डबल मर्डर: पिता और दादी की गोली मारकर हत्या, बेटे ने मां के साथ मिलकर की वारदात

Thu, 20 Apr 2023 11:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

तिलहर थाना क्षेत्र के गांव मरक्का में गुरुवार की सुबह डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। गांव निवासी भाग्यवती और उसके बेटे श्यामपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। श्यामपाल के बेटे मोहित ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
घटना के संबंध में जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। थाना तिलहर क्षेत्र के गांव मरक्का में गुरुवार की सुबह एक युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता और दादी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


मरक्का गांव निवासी 70 वर्षीय भाग्यवती ने चार महीने पहले सात बीघा खेत बेचा था। खेत बिक्री का उसे 14 लाख रुपये मिला था। उसी रुपये में आठ लाख रुपये भाग्यवती का नाती मोहित पुत्र श्यामपाल मांग रहा था। जबकि भाग्यवती उसे टाल देती थी। गुरुवार सुबह करीब छह बजे मोहित घर में आया। उसने पहले भाग्यवती को गोली मारी। 

विज्ञापन

एक आरोपी हिरासत में लिया 

गोली चलने की आवाज सुनकर सो रहा श्यामपाल भी जाग गया। वह कमरे से निकलकर आया तो मोहित ने पिता के ऊपर भी गोली चला दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  एएसपी देहात संजीव वाजपेयी ने मौके पर पड़ताल की। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

एसपी एस.आनंद ने बताया कि जमीन के रुपयों के लेन-देन को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुख्य आरोपी मोहित फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या में श्यामपाल की पत्नी सदावती और मोहित की पत्नी भी शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें