फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: ट्रेन से गिरकर कानपुर के दो यात्रियों की मौत, रोजा के तेल डिपो के पास लाइन के किनारे मिले शव

Wed, 19 Apr 2023 04:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर (बरेली)

सार

मृतकों की शिनाख्त अमित शुक्ला (32) निवासी लेबर कॉलोनी विष्णुपुरी कानपुर नगर व मनीष सिंह (42) निवासी नवाबगंज कानपुर के रूप में हुई। दोनों के ट्रेन से गिरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती जीआरपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के तेल डिपो के पास डाउन लाइन के किनारे बुधवार सुबह दो यात्रियों के शव पड़े मिले। दोनों मृतकों की शिनाख्त हो गई है। दोनों कानपुर के रहने वाले थे।

विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे दो यात्रियों के शव पड़े होने का मेमो आने के बाद जीआरपी-आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचीं। शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। तलाशी में मिली डायरी के नंबरों से मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई।

विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त अमित शुक्ला (32) निवासी लेबर कॉलोनी विष्णुपुरी कानपुर नगर व मनीष सिंह (42) निवासी नवाबगंज कानपुर के रूप में हुई। दोनों के ट्रेन से गिरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें