शाहजहांपुर। जिला ओलंपिक संघ की ओर से अस्मिता खेलो इंडिया बालिका हैंडबाल लीग का आयोजन दून इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। दून इंटरनेशनल टीम विजेता, हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल उपविजेता व केंद्रीय विद्यालय की टीम तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता नौ टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, कंपोजिट रुकनपुर, पीएम श्री बल्लिया, केंद्रीय विद्यालय, लीड कॉन्वेंट, आर्चर हाउस, पीएम श्री सेहरामऊ कंपोजिट हथौड़ा आदि टीमें शामिल रहीं। कड़े मुकाबले में दून इंटरनेशनल विजेता, हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल उपविजेता व केंद्रीय विद्यालय तृतीय स्थान पर घोषित की गई।
मुख्य अतिथि डायट प्रधानाचार्य सोनिया गुप्ता एवं जिला कीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने सभी बच्चों को प्रमाणपत्र एवं विजेता-उपविजेता को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सोनिया गुप्ता ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। खेलो में भी उनका योगदान अतुलनीय है।
जिला ओलंपिक संघ ने जो अवसर बेटियों को प्रदान किया है, वह सराहनीय है। सचिव नरेंद्र त्यागी, अध्यक्ष विनय गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान देवेश वाजपेयी, राहुल तोमर पंकज, निशांत, संजय, मयंक, सुमन, ऋतु अग्रवाल, उमेश राठौर आदि मौजूद रहे।