फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कठिन प्रश्नपत्र देख छूटे अभ्यर्थियों के पसीने

विज्ञापन
मोहल्ला कटिया टोला ​स्थित आर्य महिला इंटर कॉलेज केंद्र से होमगार्ड परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होमगार्ड परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को कठिन प्रश्नपत्र देखकर अभ्यर्थियों का सिर चकरा गया। जीके, इतिहास, भूगोल के प्रश्न काफी कठिन थे। पहली पाली में 1119 अभ्यर्थियों तो दूसरी पाली में 1056 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। कुल 10688 में 8514 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा के बीच जनपद में बनाए गए 13 केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। होमगार्ड भर्ती परीक्षा पिछले तीन दिन से दो पालियों में हो रही थी। सोमवार को परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। इसके बाद उनको परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों ने बताया कि जो पढ़ा था, उससे संबंधित प्रश्न नहीं आए। खासकर जीके के सवाल कठिन थे। अंग्रेजी, इतिहास के प्रश्न भी कठिन रहे।

जो तैयारी की थी, उसके हिसाब से पेपर नहीं आया। रोजाना आठ घंटे पढ़ाई की थी। साथ में फिजिकल की तैयारी की। पेपर इतना कठिन आने की उम्मीद नहीं थी।

-अधीर कुमार, लखीमपुर खीरी

जो पढ़ा, उससे अलग हटकर प्रश्न आए। इस वजह से पेपर अच्छा नहीं हो पाया। तैयारी तो काफी की थी, लेकिन उम्मीद कम लग रही है।
-अंकुल, लखीमपुर खारी

पेपर की तैयारी जमकर की। दिन में तीन से चार घंटे पढ़ाई की। पेपर काफी कठिन होने से दिक्कत आई। ऊपर वाले से दुआ कर रहे हैं कि अच्छे नंबर आ जाएं।


-सीमाब खान, लखीमपुर खीरी

पेपर काफी कठिन आया। कुछ ही प्रश्न सरल थे। पढ़े हुए प्रश्न बहुत कम आए। हर करने में काफी दिक्कत आई।


-मो.अहमद खान, लखीमपुर खारी

मोहल्ला कटिया टोला स्थित आर्य महिला इंटर कॉलेज केंद्र से होमगार्ड परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्

मोहल्ला कटिया टोला स्थित आर्य महिला इंटर कॉलेज केंद्र से होमगार्ड परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्

मोहल्ला कटिया टोला स्थित आर्य महिला इंटर कॉलेज केंद्र से होमगार्ड परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्

मोहल्ला कटिया टोला स्थित आर्य महिला इंटर कॉलेज केंद्र से होमगार्ड परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें