फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ‘परीक्षा को देखकर दबाव में नहीं आएं, खुद पर यकीन बनाएं रखें’

विज्ञापन
अभय प्रताप सिंह।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा नजदीक आने के साथ ही छात्र-छात्राओं की धड़कन बढ़ गई है। पहली बार परीक्षा देने जाने वाले ज्यादा चिंतित हैं। अब तक विद्यालय स्तर पर परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अब दूसरे कॉलेजों में जाकर परीक्षा देंगे। 18 फरवरी को हिंदी की परीक्षा होगी। इसे लेकर वर्ष 2025 के टॉपर रहे विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि परीक्षा में प्रश्नपत्र को देखकर दबाव में नहीं आएं, बल्कि सूझबूझ दिखाएं और खुद पर यकीन बनाए रखें।
विज्ञापन

-
जिन प्रश्नों के उत्तर आते हैं, उन्हें पहले हल करें
वर्ष 2025 में सर्वहितैषी इंटर कॉलेज की छात्रा शिखा राठौर ने जिले में 89.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया था। उन्होंने अनुभव साझा करते हुए बताया कि मन शांत रखते हुए ज्यादा दबाव नहीं रखें। जिन प्रश्नों के उत्तर आते हैं, उन्हें पहले लिखें। उनके हिंदी में 97 प्रतिशत अंक आए थे। बहुविकल्पीय के बजाय बड़े प्रश्नों को जल्दी हल किए। बहुविकल्पीय को बाद में हल करें।

बहुविकल्पीय प्रश्नों के बजाय बड़े प्रश्नों पर फोकस करें
गत वर्ष हाईस्कूल में टॉप करने वाले रामनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलौआ के छात्र अभय प्रताप ने 94.67 अंक पाए थे। उन्होंने बताया कि हिंदी के प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्नों पर समय गंवाने के बजाय निबंध पर फोकस करें। अपनी लिखने की रफ्तार तेज रखें, जिससे समय से प्रश्नपत्र निपटा सकें। बहुविकल्पीय प्रश्नों को बाद में समय मिलने पर हल करें।

अभय प्रताप सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें