लोगों में दहशत, सीएचसी पर लगाई गई एआरवी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। गांव बिलसड़ी बुजुर्ग में कुत्ते ने 12 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों को एंबुलेंस से पुवायां सीएचसी लाकर एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाई गई।
गांव के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे एक कुत्ता कहीं से गांव में आ गया और पशुओं को काटने लगा। लोगों ने कुत्ते को भगाने का प्रयास किया तो उसने गांव के 12 लोगों को काटकर घायल कर दिया। बाद में कुत्ता खेतों की ओर भाग गया। लोगों में दहशत है।
बृहस्पतिवार रात में ही बेचेलाल, रवि, शीतल, विशाल, शिवा, अंकुल को परिजन सीएचसी लाए और एआरवी लगवाई। आठ अक्तूबर को पुवायां क्षेत्र के कुल 25 लोगों को और नौ अक्तूबर को कुल 47 लोगों को एआरवी लगाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. नरेंद्रपाल ने बताया कि रात में कुछ लोग आए थे जो कुत्ते के काटने से घायल होना बता रहे थे। घायलों को एआरवी लगाई गई है।