फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले दोदराम सपा में शामिल

विज्ञापन
शाहजहांपुर में डीआर वर्मा को सपा में शामिल कराते जिलाध्यक्ष तनवीर खां। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान दल बदल कर बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. दोदराम वर्मा फिर अपने पुराने घर लौट आए हैं। उन्होंने सपा में वापसी कर ली है। रविवार को सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन

सपा से लोकसभा टिकट मांग रहे दोदराम वर्मा को अपनी दावेदारी कमजोर लगने पर बसपा को ज्वाइन किया था। चुनाव में उन्हें तीसरा स्थान मिला। रविवार को लोधीपुर स्थित आवास पर वर्मा सपा में शामिल हो गए।
जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। खां ने कहा कि दोदराम के पार्टी में शामिल होने से छह विधानसभाओं में संगठन मजबूत होगा। वर्मा ने कहा कि वह संगठन के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, रणंजय सिंह यादव, सैयद रिजवान अहमद, अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें