डॉक्टरों ने उठाई सुरक्षा की मांग
उन लोगों की मांग है कि डॉक्टरों की सुरक्षा होनी चाहिए। अस्पताल में इलाज के दौरान तमाम बाहरी लोग आ जाते हैं। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कोलकाता में हुए दुष्कर्म-हत्याकांड के दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की। अपनी मांगों को लेकर डॉक्टर ओपीडी बंद कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की गई।
वहीं, स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद अस्पताल पहुंचे मरीजों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कांट से दवा लेने पहुंचे नन्हें ने बताया कि वे काफी देर से परेशान हैं लेकिन न उन्हें दवा मिल पा रही है और न ही जांच हो पा रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमाार ने बताया कि डॉक्टरों को काम पर लौटने के लिए समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ओपीडी सेवा बहाल कराई जाएगी।