फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा

Wed, 18 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर इलाज करते डॉक्टर
विज्ञापन
इलाहाबाद के डॉ. बसंल हत्याकांड के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को डॉक्टराें ने काली पट्टी बांधकर काम किया। इस दौरान एसोसिएशन की अध्यक्ष दीपा सक्सेना ने कहा कि जब तक डॉक्टर बंसल के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आईएमए का विरोेध-प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस घटना से यह साबित होता है कि डॉक्टरों का जीवन खतरे में है। जिले के सभी डॉक्टरों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर अपने क्लीनिक पर मरीज देखे। इससे पहले डॉक्टर ओपीडी बंद करके हत्याकांड पर विरोध जता चुके हैं। तीसरे दिन के आंदोलन में बृजेंद्र सक्सेना, विकास टंडन, आनंद अग्रवाल, शबाहत हुसैन, प्रमोद गुप्ता, अनूप अग्रवाल, राकेश दीक्षित, सिद्धार्थ बहल, पीएन रस्तोगी, यूडी कपूर, नीरज अग्रवाल, एसपी मिश्र आदि डॉक्टर शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें