फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के समर्थन में उतरी संघर्ष समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला चिकित्सालय अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। सभी ने एक स्वर में कहा कि आए दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट की वारदात हो रही है, उसमें पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है। जबकि डॉ. अनिल राज के खिलाफ दर्ज मुकदमे में लगातार दबिश दी जा रही हैं। उनके खिलाफ दर्ज मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। अन्यथा की स्थिति में 21 मई को बैठक कर आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई बैठक में कहा गया कि स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमणकाल में अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों का इलाज कर रहे हैं। इसके बावजूद आए दिन उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की घटनाएं सामने आ रहीं हैं।
पुलिस से शिकायत करने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल राज के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में लगातार उनके घर पर दबिश दी जा रही हैै। इसके चलते पूरे परिवार समेत भागे-भागे घूम रहे हैं। डॉ. अनिल राज के खिलाफ दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच की जाए एवं उन्हें आश्वस्त किया जाए कि उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी ताकि वे चिकित्सालय में आकर मरीजों का इलाज कर सकें। यदि मांगों पर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो 21 मई को बैठक कर आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. आदित्य प्रकाश आर्य, डॉ. अजय नागर, जेडी बंसल, डॉ. शबाहत हुसैन, अनूप मिश्रा, अंकित सक्सेना, आशीष सिंह, जीडी लाल, सुभाष कनौजिया, प्रभाकर गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें