फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय मिलना नहीं, होना बड़ी बात

Sun, 26 Mar 2017 12:15 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
न्याय - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 जनपद न्यायाधीश मोहम्मद फैज आलम खां ने कहा कि अदालत से न्याय मिल रहा हैै यह बड़ी बात नही, बल्कि न्याय हो रहा है यह बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन

वह शनिवार को यहां तहसील सभागार में आयोजित बार एसोसिएशन तिलहर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण तथा मुंसिफ  मजिस्ट्रेट के विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा, लोगों में न्याय के प्रति विश्वास कायम होना चाहिए। जरूरत इस बात की है कि न्याय तो हो लेकिन न्याय होता हुआ दिखना भी चाहिए यह बड़ी बात है। उन्होंने अधिवक्ताओं से कहा कि सबसे अधिक जरूरत आप और हम में एक निश्चित दिशा में काम करने की है। कहा ,आज साधारण व्यक्ति न्याय के लिए परेशान है। हम ऐसे लोगों की आवश्यकता को समझें तथा उन्हें न्याय दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। अदालत में लोग विश्वास को लेकर आते हैं यदि उन्हें न्याय नही मिलता है तो उनका विश्वास कम हो जाता हैै। 
    इस अवसर पर सीजेएम संजय कुमार मिश्र तथा अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय तेजेंद्र पाल सिंह ने बार तथा बेंच के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित रखने पर बल देते हुए मुंसिफ  मजिस्ट्रेट राकेश यादव के दूसरे जनपद में स्थानांतरित होने पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान तबादले पर जा रहे तिलहर के मुंसिफ  मजिस्ट्रेट राकेश यादव ने कहा कि तिलहर में लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में सभी अधिवक्ताओं का अपार स्नेह मिला है। इसे कभी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

    समारोह में अधिवक्ता जितेंद्र सिंह गंगवार तथा राहुल देव सागर ने भी विचार व्यक्त किए। बार संघ अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करायी गई। जनपद के न्यायाधीशों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सेंट्रल बार  के अध्यक्ष राम भरोसे लाल सुमन, महा सचिव अजय वर्मा, शिशुपाल सिंह, अधिवक्ता आनंद स्वरूप कोहली, रामऔतार सक्सेना, राजवीर सिंह, हरेंद्र यादव, अशोक कुमार साहू, जगदीश सिंह, संतोषानंद, सत्यपाल, अरुण चौहान, विनय शुक्ला, सूर्य कुमार, वीरपाल गंगवार सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें