शाहजहांपुर में नूरी मरकज में हज प्रशिक्षण शिविर में बोलते प्रशिक्षक मुन्ना खां सकलैनी। संवाद
- फोटो : mathura
शाहजहांपुर। नूरी मरकज में वर्ष 2025 में हज पर जाने वाले यात्रियों का प्रथम प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। हज के दौरान गुस्सा न करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज सलीम ने कुरआन पाक की तिलावत से किया।
जिला ट्रेनर काजी जानेआलम बरकाती ने अहराम बांधने, उमरा और तवाफ करने की जानकारी दी। हाजी मुन्ना खां सकलैनी ने सफा व मरवा के बीच चलने के आदाब व कुर्बानी की अहमियत बताई। स्पष्ट किया कि उन्हें मदीना की मस्जिदें नबव्वी में पांचों नमाज अदा करनी हैं।
समिति के सदर हाजी इम्तियाज अली खान ने हज के दौरान की दुआएं बताईं। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. हस्सान खान ने हाजियों को पैदल चलने की आदत, सेहत संबंधी उपाय, भीड़ से बचने की जानकारी दी। सचिव हाजी मसूद खान ने बताया कि 22 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे पुराने जिला अस्पताल के सभागार में हज यात्रियों का टीकाकरण किया जाएगा।