फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आतंकी हमले से डरेंगे नहीं,  दर्शन करके ही लौटेंगे’

Wed, 12 Jul 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को आतंकी हमले के बाद शहर से अमरनाथ यात्रा पर निकले लोगों के परिजन चिंताग्रस्त हो उठे। सगे-संबंधियों की कुशलक्षेम पूछने के लिए घरवाले और शुभचिंतक तड़प उठे। जैसे-तैसे फोन मिला और जब उनसे बात हो गई, तब कहीं लोगों ने चैन की सांस ली। अमर नाथ यात्रा पर गए अभयराज से जब अमर उजाला ने कुशलक्षेम पूछा तो उन्होंने कहा, ‘आतंकी हमलों से डरेंगे नहीं बाबा के भक्त, दर्शन करके ही लौटेंगे।’ 
विज्ञापन

कुछ लोग तो अमरनाथ यात्रा पूरी कर दो-चार दिन पहले लौट भी आए हैं, वह भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं, जबकि तमाम लोग अभी रास्ते में ही हैं। शहर के विभिन्न मोहल्लों से जत्थे के रूप में निकलने वालों की जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि मोहल्ला कटियाटोला निवासी अधिवक्ता अंशुमान गुप्ता के पुत्र अभय राज, लोधीपुर निवासी शिवाकार मिश्रा के पुत्र आकाश मिश्रा, बहादुरगंज निवासी अशोक दीक्षित के पुत्र राधा मोहन, तारीन टिकली निवासी राजीव तलवार के पुत्र अनमोल राज, राहुल दीक्षित आदि अमरनाथ यात्रा पर निकले हुए हैं। सोमवार रात 11:30 बजे के आसपास अभयराज से बात हुई। 
अभयराज उस समय अमरनाथ श्राइन बोर्ड में ही थे। जोश में भरे अभयराज ने कहा कि आतंकवादी चाहें जितने हमले कर लें, लेकिन भोले बाबा के भक्तों में भय नहीं भर सकते। बाबा के दर्शन करके ही लौटेंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए हैं। हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। उनके मम्मी-पापा ने भी बात की, उन्हें समझा दिया है कि यहां चिंता जैसी कोई बात नहीं है। अभय राज से मंगलवार पौने आठ बजे के करीब फिर बात हुई। उन्होंने बताया कि वह अपने साथियों के साथ पहलगाम में हैं और यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। इसलिए चिंता जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें