फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मतगणना में कोई बेईमानी न करवाना...खून बह जाएगा

Sun, 02 Jun 2024 03:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर अमित यादव नाम के यूजर ने डीएम और जनप्रतिनिधियों का उल्लेख करते हुए लिखा कि मतगणना में बेईमानी न करवाना, खून बह जाएगा। पुलिस ने एसआई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने सदर बाजार थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू है। चार मई को मतगणना होनी है। 30 मई को सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान प्रकाश में आया कि अमित यादव नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर डीएम और जनप्रतिनिधियों का उल्लेख करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। सोशल मीडिया पर लिखा कि मतगणना में कोई बेईमानी न करवाना, खून बह जाएगा, अधिकारी मशहूर है बेईमानी में आदि अभद्र टिप्पणी की गई है। वहीं बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया एकाउंट सपा के पूर्व एमएलसी अमित यादव का है। हालांकि पुलिस इसे जांच का विषय बता रही है। सदर बाजार थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल कर रही है। किसके एकाउंट से पोस्ट किया गया है, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें